लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में बीते माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधों की समीक्षा की गई. लंबित कांडों का निष्पादन,अपराध नियंत्रण तथा पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन और e-DAR एंट्री की विस्तृत समीक्षा की गयी. एसपी ने जिले में अपराध और उग्रवादी घटनाओं को रोकने के लिए टीम वर्क के रूप में काम करने की बात कही. संगठित अपराध को रोकने के लिए एक योजना और रणनीति के तहत कार्य करने का निर्देश दिया. एसपी ने विभिन्न थानों में लंबित मामलों और कांडों का निष्पादन में तेजी लाने का भी निर्देश दिया और कहा कि इस कार्य में जरा भी कोताही नहीं बरतें. बलात्कार और पोक्सो आदि के कांडों में गिरफ्तारी एवं उद्भेदन के संबंध में किए गए प्रयासों की गहन समीक्षा की गई.