WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

सीआरपीएफ की 11 वीं बटालियन ने मनाया शौर्य दिवस

लातेहार। शहर के प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सीआरपीएफ के 11 वीं बटालियन के मुख्‍यालय में गुरूवार को शौर्य दिवस मनाया गया. इस मौके पर अपने कर्तव्‍य के दौरान असाधरण, साहस, अटूट समर्पण व सर्वाच्‍च बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धां‍जलि दी गयी. मौके पर कमांडेट यादराम बुनकर ने कहा कि प्रत्‍येक वर्ष नौ अप्रैल को सीआरपीएफ शौर्य दिवस मनाया जाता है. यह शौर्य दिवस 1965 मे कच्‍छ के रण में सरदार पोस्‍ट की रक्षा के लिए विशाल शत्रु के विरूद्ध की गयी छोटी टुकड़ी के संघर्ष की स्‍मृृति‍ मे मनाया जाता है. उन्‍होने कहा क‍ि उनकी वीरता और दृढ़ संकल्‍प सुरक्षा बलों और नागरिकों की पीढ़ि‍यों को प्रेरित करती है. इस अवसर पर आयोजित पुष्‍पांजलि समारोह में सीआरपीएफ के अधिकारी व जवानों ने भाग लिया. इस मौके पर लातेहार जिले के शहीद सीआरपीएफ जवान इशादोर लकड़ा, वीरेंद्र शर्मा और सिलास कुजूर के स्‍मारक पर पुष्‍पांजलि दी गय और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके त्‍याग व बलिदान के प्रति गहरी कृतज्ञता व्‍यक्‍त की गयी. इस अवसर पर द्वितीय कमार अधिकारी शोभनाथ, उप कमांडेंट मुकेश कुमार आदि मौजूद थे. 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!