lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहारलातेहार

जया फैमिली रेस्ट्रो ने अनाथालय के बच्‍चों के बीच मिष्‍ठान व शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण किया

लातेहार।  शहर के शहीद चौक में स्थित जया फैमिली रेस्ट्रो का 10 अप्रैल को आठ साल पूरे हो गये. इस अवसर पर रेस्‍टुरेंट के  संचालक सागर कुमार ने जिला मुख्‍यालय के अनाथालय में बच्चों के बीच अल्‍पाहार व शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण किया. सागर कुमार ने बताया कि वे प्रत्‍येक वर्ष अपने प्रतिष्‍ठान के वार्षिकी पर अनाथालय के बच्चों के बीच सामग्रियों का वितरण करते हैं. उन्‍होंने कहा कि ऐसा करने से उन्हें शांति मिलती है. उन्होंने कहा कि समाज के प्रति भी हमारा कुछ दायित्व हैं, उसे पूरा करने का वे प्रयास करते हैं. अनाथालय के बच्चे भी इस दौरान काफी खुश नजर आये. उन्‍होने प्रतिष्‍ठान के संचालक के प्रति आभार प्रकट किया. इस अवसर पर गजेंद्र, राहुल, जयप्रकाश व सोनू आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!