WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबालुमाथ

एंजेल्स पब्लिक स्कूल में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती मनाई गई

बालूमाथ (लातेहार)। 11 अप्रैल को लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड मुख्‍यालय स्थित एंजेल्स पब्लिक स्कूल में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती मनायी गयी. विद्यालय के डायरेक्टर रवि कुमार मालाकार ने कहा कि महात्मा फुले के जीवन और उनके समाज सुधार कार्यों को आत्‍मसात कर हम समाज मे एक परिवर्तन ला सकते हैं. उन्‍होने समाज में शिक्षा और समानता का संदेश दिया था. प्राचार्या हरितिमा भारती ने कहा कि यह दिन विशेष रूप से महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज को नई दिशा दी और अंधविश्वास तथा भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाकर सभी को समान अधिकार दिलाने का प्रयास किया. कार्यक्रम के दौरान उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया. मौके पर संतोष कुमार, अनुराग कुमार सिंह, मनोज कुमार, इशांत कुमार, विक्की मेहता, शोभा वर्मा, निकिता कुमारी, अनु कुमारी, सीमा कुमारी, खुशबू कुमारी, रविंद्र कुमार, जयप्रकाश सिंह, विनोद मालाकार, गायत्री कुमारी, डेनिस रॉबर्ट, आरएन आर्या सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!