lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

जनगणना कार्य में फिल्‍ड ट्रैनर की अहम भूमिका: उपायुक्‍त

लातेहार। प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित फील्ड ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन डीआरडीबी सभागार में किया गया. यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त व उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने  दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है. इसके माध्‍यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति एवं आधारभूत संरचनाओं की सटीक जानकारी प्राप्त होती है.  उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को गंभीरता से आत्मसात करने एवं फील्ड में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक सन्नी आनंद, सांख्यिकी अन्वेषक, जनगणना कार्य निदेशालय झारखंड रांची, द्वारा प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, परिवारों का विवरण संकलन, डिजिटल उपकरणों के उपयोग एवं डेटा की शुद्धता बनाए रखने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई. उन्‍हें गणना कार्य के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों एवं उनके समाधान की भी जानकारी दी गयी. उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर जनगणना कार्य की सफलता में अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्यों को पूर्ण करें. इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, संबंधित विभागों के पदाधिकारी व जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी  एवं फील्ड ट्रेनर उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!