latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

12 घंटे पुलिस के हिरासत में रहने के बाद छुटे जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो, कहा कॉर्पोरेट के दबाव में है प्रशासन

बालूमाथ (लातेहार)।  पिछले दिनों नहाने के दौरान खनन के लिए किए गए तालाबनुमा गढ़े में डूबने से सीसीएल कर्मी के तीन बच्चों की हुई मौत के मामले में पिछले दो दिनों से जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम के उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो धरना प्रदर्शन कर रहे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मगध कोलियरी से परिवहन व डिस्पैच में लगे मालवाहकों को रोक दिया था. रविवार की शाम प्रदर्शनकारी उग्र होने के बाद अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिंहा तथा सीसीएल के मगध परियोजना के सुरक्षा प्रभारी ने धरना स्थल पर पहुंच कर परिवहन कार्य को बहाल करने के प्रयास के दौरान प्रदर्शनकारियों से हुई झड़प के बाद पुलिस ने जेएलकेएम के उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो समेत चार लोगों को हिरासत में लिया था. बारह घंटे के बाद सोमवार को जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने बॉन्ड भरवाकर रिहा कर दिया है. मामले को लेकर जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो के बालूमाथ पहुंचने की सूचना पर बालूमाथ थाना के समीप पार्टी के समर्थकों व कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हो गई थी.

रिहा होने के बाद देवेंद्रनाथ महतो समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ बालूमाथ पहुंचकर कहा कि गांव वालों के बुलाने पर पिछले दिनों हुई घटना के बाद परिवार वालों के आंसू पोछने आरा चमातु गांव गया था. सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी व महाप्रबंधक से पिछले नौ दस साल से हो रहे खनन के बीच गांव वालों को शिक्षा, पुनर्वास, पेयजल, स्वास्थ्य व सीएसआर से संबंधित वार्ता के लिए आमंत्रित किया था. परन्तु बजाय वार्ता के सीसीएल प्रबंधन ने प्रशासन के सहारे गांव वालों की आवाज दबाने की कोशिश करने लगा. उन्होंने कहा कि गांव वालों के सहयोग से दो दिनों तक संचालन ठप्प करवाया गया ताकि प्रबंधन की ओर से गंभीरता दिखाई जा सके. बजाय इसके पुलिस ने डीटेन कर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन कॉरपोरेट के दबाव में काम कर रहा है. उन्होंने मगध में खनन का कार्य करवा रही वीपीआर कंपनी पर भी स्थानीय हितों की अनदेखी का आरोप लगाया. रिहा होने के बाद समर्थकों व गांव वालों ने माला पहनाकर स्वागत किया. समर्थकों ने पदयात्रा कर रिहा होने की खुशी भी मनाई.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!