Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में छात्राओं को भी मिलेगा दाखिला

पुरानी नियमावली को समाप्‍त कर नई नियमावली लागू की गयी

लातेहार। जिलेे के मशहूर नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अब छात्राओं का भी दाखिला हो सकेगा. छात्राओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षि‍त किये गये हैं. झारखंड सरकार ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय की पुरानी नियमावली को समाप्‍त कर दिया है और ” नेतरहाट आवासीय विद्यालय प्रबंधन एवं संचालन नियमावली 2026 लागू कर दिया गया है. सरकार के इस निर्णय के बाद नेतरहाट में अब छात्राओं का नामांकन हो सकेगा. पहले यहां सिर्फ छात्रों का नामांकन होता था.  इसके अलावा सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं. विद्यालय में प्रवेश परीक्षा की जिम्‍मेवारी झारखंड अधिविध परिषद (जैक) को सौंपी गयी है. चालू सत्र में प्रारंभि‍क और मुख्‍य परीक्षा आयोजित की जायेगी. नई नियमावली तहत अगले तीन वर्षों में विद्यालय में सीटों की संख्‍या दुगनी और पांच वर्षों में तिगुनी करने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा विद्यालय संचालन के लिए चार स्‍तरीय व्‍यवस्‍था बनायी गयी है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!