WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

टीबी मुक्‍त भारत अभियान के तहत जांच व जागरूकता अभियान चलाया गया

लातेहार। जिले में संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 11 अप्रैल को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया. विशेष अभियान के तहत  चंदवा सीएचसी क्षेत्र आमलटदाग के रखात ग्राम में श्रमिकों एवं ग्रामीणों के बीच एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया. इस दौरान काम पर जाने वाले एवं आसपास उपस्थित श्रमिकों व ग्रामीणों को चिन्हित कर कुल 114 हैंड हेल्ड एक्‍स-रे के माध्यम से टीबी जांच किया गया. उन्हें टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई.  चंदवा के ही आन, सासंग, बारी के बरमनी साप्ताहिक हाट में भी भीड़-भाड़ वाले स्थान को ध्यान में रखते हुए व्यापक जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान 97 लोगों का हैंड हेल्ड एक्‍स-रे किया गया. आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के क्षेत्रों में उपस्थित आमजन को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना आदि लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराना आवश्यक है. चंदवा सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र क्षेत्र में कु 263 व्यक्तियों का टीबी संदिग्ध के रूप में स्क्रीनिंग एवं जांच की गई. यह अभियान की सफलता एवं स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता को दर्शाता है.  सिविल सर्जन डा राजमोहन खलखो एवं जिला यक्ष्‍मा नियंत्रण पदाधिकारी डा विवेक विद्यार्थीके निर्देश पर चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में  टीबी केंद्र टीम से डीपीसी मदन लाल गुप्ता, एसटीएलएस राजा महतो, एमपीडब्‍ल्‍यू पंकज कुमार पांडेय के अलावा चंदवा सीएचओ व सहियाओं का सराहनीय योगदान रहा. जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने टीबी से संबंधित किसी भी प्रकार के लक्षण को नजरअंदाज नहीं करने तथा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निःशुल्क जांच एवं उपचार कराने की अपील की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!