लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों के लिए नगर पंचायत ने एक खुशखबरी दी है. नगर पंचायत लातेहार ने वर्ष 2026-27 में टैक्स जमा करने पर 15 प्रतिशत तक छूट ऐलान किया है. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2026- 27 का होल्डिंग टैक्स, वॉटर टैक्स, एवं ट्रेड लाइसेंस जमा करने हेतु पोर्टल को अपडेट किया गया है. इसका जन सुविधा केंद्र नगर पंचायत लातेहार कार्यरत है. उन्होने बताया कि होल्डिंग टैक्स जमा करने में वित्तीय वर्ष 26 -27 में 15 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान किया गया है. यह छूट महिला, सीनियर सिटीजन, आर्मी, एवं दिव्यांग को प्राप्त हो सकेगा. उन्होने होल्डिंग टैक्स जमा कर छूट का लाभ उठाने की अपील की है. उन्होने कहा कि ट्रेड लाइसेंस या वाटर यूजर चार्ज जमा करना है तो नगर पंचायत कार्यालय में स्थापित जन सुविधा केंद्र में संपर्क कर जमा कर सकते हैं. हालांकि उन्होने कहा क ट्रेड लाइसेंस एवं वोटर यूजर चार्ज में किसी प्रकार की छूट का प्रावधान नहीं है.