maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं से समर्थन की अपील

लातेहार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई_ प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उषा सिंह ने कहा कि “सशक्त महिला, सशक्त समाज” की दिशा में यह अधिनियम ऐतिहासिक मील का पत्थर है. उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 सितंबर 2023 में पारित एक संवैधानिक संशोधन है, जो लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा एवं दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटों का आरक्षण सुनिश्चित करता है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है. 72% घर महिलाओं के नाम, मुद्रा योजना के 69% लाभार्थी महिलाएं, स्टैंड अप इंडिया के 84% लाभार्थी महिलाएं हैं. पंचायतों में 46% महिला प्रतिनिधित्व है और अब यह अधिनियम प्रतिनिधित्व को और मजबूत करेगा. यह 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, जो महिला सशक्तिकरण का प्रमाण है.

प्रमंडलीय प्रभारी कल्याणी पांडेय ने कहा कि यह निर्णय 2047 के विकसित भारत की नींव है. महिला नेतृत्व की भागीदारी से देश के विकास को नई दिशा मिलेगी. महिलाएं अब केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की सारथी बन चुकी हैं. महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए सभी महिलाओं से अधिनियम के समर्थन में दिए गए नंबर पर मिस कॉल कर सहभागिता की अपील की. मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, जिला मंत्री आशा देवी, जिला कार्यसमिति सदस्य माया सिंह, महामंत्री अर्पणा सिंह, उपाध्यक्ष मंजू देवी, सोशल मीडिया प्रभारी नीलम देवी, रानी कुमारी, बसंती देवी, ज्ञानती देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!