lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़

धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

महुआडांड़ (लातेहार)।  स्थानीय आंबेडकर  चौक पर मंगलवार को दस बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई.  कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर डीएसपी शिवपूजन बहेलिया, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद, उप प्रमुख अभय मिंज, फादर दिलीप, एएसआई शमशेर, मंडल अध्यक्ष नूरुल हसन, अजीत पाल कुजूर, रामनरेश ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य निर्मला टोप्पो, मुखिया रोशनी कुजूर, सुषमा कुजूर सहित कई गणमान्य लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए जोरदार नारे लगाए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसपी शिवपूजन बहेलिया ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाया। उनके बताए सिद्धांत आज भी समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लोगों से बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका योगदान देश के लिए अमूल्य है और हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में समानता स्थापित करनी चाहिए। वही जिला आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का जो संदेश दिया, उसे अपनाकर ही हम एक सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ हुआ। मौके पर कांग्रेस युवा प्रखण्ड अध्यक्ष आमिर सुहेल, भानु प्रसाद, अजय प्रसाद, नसीम अंसारी, किशोर तिर्की, आजाद अहमद, शेरू, तनवीर आलम,शकील अहमद,सद्दाम खान, शाहिद अख़्तर, कन्हैया कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!