maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

भाजपाइयों ने मनायी बाबा साहेब अंबेडकर की 135 वीं जयंती

लातेहार। संविधान निर्माता डॉ  भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा (एससी ), लातेहार शहर के विवेकानंद पार्क मे माल्यार्पण व पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया.  कार्यक्रम एससी  मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक किशुन दास के निर्देश पर जिला अध्यक्ष बंसी यादव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया.  कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी. मोर्चा के जिलाध्यक्ष पिंटू रजक ने की. वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया.
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश समिति सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव, जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिला अध्‍यक्ष पंकज कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, पंकज यादव, राजेंद्र पासवान, रविंद्र पासवान, आशा देवी, रानी देवी, विष्णुदेव गुप्ता, रितेश कुमार निक्‍कू, आनंद सिंह, राजबली भुईयां, अजय तिवारी, नागमणि कुमार, पप्पू सिंह, दीपक पासवान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!