लातेहार। सहायक आचार्य संघ, चंदवा प्रखंड इकाई की एक बैठक का दयामणि की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से चंदवा प्रखंड इकाई का गठन किया गया. इस बैठक में जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, अरुण कुमार यादव, कुंज बिहारी प्रसाद उर विनोद कुमार बतौर पर्यवेक्षक मौजूद थे. सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष मोहन कुमार, उपाध्यक्ष रीना एक्का, सचिव विनोद कुमार राय और कोषाध्यक्ष सुभाष साहू को बनाया गया. जबकि संरक्षक दयामणि, संयोजक अभिमन्यु प्रसाद मेहता, मीडिया प्रभारी रोशन लाल प्रसाद को बनाया गए. कार्यकारिणी सदस्यों में स्वाती तिग्गा, बिजेंद्र यादव, भूदेव महतो, सीमा कुमारी, राजेश कुमार, उमेश कुमार, गीता कुमारी और मौर्य को शामिल किया गया है. बैठक में संघ को मजबूत करने एवं सहायक आचार्यों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया गया.