WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराएं: डीडीसी

लातेहार। समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में जिले के सभी गैस एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ  बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा सभी गैस एजेंसियों को  उपभोक्ताओं को समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में विशेष रूप से गैस सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूशन, लंबित आपूर्ति तथा होम डिलीवरी व्यवस्था की समीक्षा की गई. उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन सभी बिंदुओं की जांच कराने एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वसूली या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके अतिरिक्त, लाभुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम डिलीवरी व्यवस्था को सुदृढ़ करने, निर्धारित दरों का पालन करने तथा शिकायत निवारण तंत्र को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए. बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम एवं सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!