maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंड

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में पूर्ववर्ती छात्र सम्‍मेलन का आयोजन 

लातेहार। जिले के  प्रसिद्ध नेतरहाट आवासीय विद्यालय के रंगशाला में पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यकम में आईएएस एवं आईपीएस अधिकारियों के अलावा कई पूर्ववर्ती छात्रों ने भाग लिया. विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार सिंह ने अतिथियो का स्‍वागत किया और विद्यालय के उपलब्धियों पर चर्चा की. मौके पर पूर्व छात्रों ने अपने विद्यालय के दिनों की स्मृतियों को साझा किया और आपसी संबंधों को और सुदृढ़ किया. मौके पर सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सांस्कृतिक प्रस्तुति के तहत स्टारलाइट इंटरनेशनल चैरिटेबल सोसायटी के कला दल संध्या सबीना किंडो द्वारा मनमोहक उरांव लोक नृत्य (कला नृत्य) की प्रस्तुति दी गई. कलाकारों के जीवंत प्रदर्शन ने समारोह में चार चाँद लगा दिए और झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया.  सभी अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम सकारात्‍मक उर्जा देते हैं.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!