WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

गौ सम्मान आह्वान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

बालूमाथ (लातेहार)। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस अभियान के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई जा रही है. अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपने हस्ताक्षर किए और समर्थन जताया. अभियान की जानकारी देते हुए सुदामा प्रजापति ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को सभी प्रखंडों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम पर प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा. इसके बाद 27 जुलाई को जिला मुख्यालय में उपायुक्त को आवेदन दिया जाएगा. 27 अक्टूबर को राज्य की राजधानी में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के माध्यम से मांग रखी जाएगी. उन्होंने बताया कि 27 फरवरी 2027 को देश की राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा. इस अभियान का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हेतु जनसमर्थन जुटाना है. मौके पर हेमंत प्रजापति, सचिन साहू, आनंद यादव, नितिन साहू, अभिषेक साहू, चंदन कुमार, अंकित कुमार, इंद्रदेव महतो, प्रियम श्रीवास्तव, आर्यन केसरी, पंकज कुमार, कृष्ण कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!