lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

जीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर एसडीओ ने चलाया होटल और लॉज में जांच अभियान

एसडीओ अजय रजक के नेतृत्व में होटलों और लॉज में चलाया गया सघन जांच अभिया

लातेहार, चंदवा और मनिका प्रखंडों में की गई छापेमारी व निरीक्षण

लातेहार। जेपीएससी संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर लातेहार जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अजय रजक के नेतृत्व में अंचल अधिकारी के साथ लातेहार, चंदवा और मनिका प्रखंडों में छापेमारी व निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न होटलों और लॉज की सघन जांच की गई। अधिकारियों ने वहां ठहरे अभ्यर्थियों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। साथ ही होटल संचालकों को निर्देश दिया गया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी को कमरा न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। हालांकि जांच के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। एसडीओ श्री अजय रजक ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी तरह की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!