lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंड

कराटे सिर्फ खेल नहीं आत्‍मरक्षा का भी माध्‍यम है: श्‍यामली वर्मा

जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप संपन्‍न, चयनित प्रतिभागी राज्‍य स्‍तर पर प्रदर्शन करेगें

बरवाडीह (लातेहार)। लातेहार कराटे-डू एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का  आयोजन बरवाडीह में किया गया. समापन के मौके पर आयोजित  कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी श्यामली शर्मा ने भाग लिया. एसोएिशन के द्वारा उन्‍हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. मौक पर उन्‍होने कहा क‍ि कराटे केवल एक खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि युवाओं को इस खेल में आगे आना चाहिए. यह शारीरिक व मानसिक रूप से खिलाडि़यों को मजबूत करता है.  कार्यक्रम में ऐसासिएशन के अध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित होने वाले प्रतिभागी लातेहार जिला का प्रतिनिधित्‍व राज्‍य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगें. उन्‍होने बताया कि जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग के बीच मुकाबले आयोजित किए गए. मौके पर एसोसिएशन के सचिव जंगबहादुर सिंह, उपाध्यक्ष रमेश कुमार, फूलचंद सिंह, चंदन कुमार, राहुल कुमार, रंजन कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों के बीच अतिथियों के द्वारा पुरस्‍कारों का वितरण किया गया. इस मौके पर खिलाडि़यों में खासा उत्‍साह देखा गया. लोगों ने इस आयोजन की सराहना की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!