RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़

एसडीओ ने आरोपों को नकारा: कहा- भ्रामक आरापों पर करेगें मानहानि की कार्रवाई

महुआडांड़(लातेहार)।  अनुमंडल कार्यालय पदाधिकारी बिपिन कुमार दुबे ने प्रखंड के सेमरबुढ़नी ग्राम निवासी बलराम प्रसाद द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है. अनुमंडल कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता मेंएसडीओ ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें तथ्यहीन, भ्रामक और प्रशासन की छवि धूमिल करने की कोशिश करार दिया. एसडीओ ने कहा कि बलराम प्रसाद ने कहा कि उनका ईंट भट्ठा केवल ‘घरेलू उपयोग’ के लिए था. यह पूरी तरह गलत है. एसडीओ ने कहा क बलराम पूर्व में चिमनी भट्ठा चला चुके हैं और वर्तमान में उनके द्वारा संचालित ‘बंगला भट्ठा’ पूरी तरह व्यावसायिक था. प्रशासन ने जांच के बाद ही इसे विधि-सम्मत तरीके से सील किया है. एसडीओ ने कहा कि प्रशासनिक जांच में यह बात सामने आई है कि बलराम प्रसाद ने ईंट सप्लाई के नाम पर कई ग्रामीणों से पैसे लिए थे.  उनके खिलाफ पहले से ही कई शिकायतें और मामले दर्ज हैं, जो उनके व्यावसायिक संलिप्तता की पुष्टि करते हैं. अंचल अधिकारी संतोष बैठा पर लगाए गए पैसे लूटने के आरोपों को एसडीओ ने ‘हास्यास्पद’ बताया. उन्होंने कहा कि सीओ पूरी टीम, थाना प्रभारी और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करने गए थे. सुरक्षा बलों के घेरे में लूटपाट जैसी घटना होना नामुमकिन है. एसडीओ ने कहा कि प्रशासन बिना किसी भेदभाव के सभी अवैध भट्ठों के खिलाफ अभियान चला रहा है.

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

जमीन खरीद से जुड़े विवादों पर एसडीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी राजस्व नियम का उल्लंघन नहीं किया है. प्रशासन पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है. उन्‍होने कहा कि इन भ्रामक आरोपों के खिलाफ अपने वकील से परामर्श ले रहे हैं और जल्द ही बलराम प्रसाद पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करायेगें.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!