Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली आपत्तिजनक: बैद्यनाथ राम

लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) लातेहार जिला समिति की ओर से सोमवार को जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के नेतृत्व में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम मुख्‍य रूप से मौजूद थे. दोपहर करीब तीन बजे झामुमो के जिला कार्यालय से निकला विरोध मार्च शहर के मुख्य बाजार से होते हुए समाहरणालय के मुख्य द्वार तक पहुंचा. समाहरणालय के मुख्य द्वार के समीप आयोजित सभा के बाद  मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया. इस दौरान जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव और राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.  राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने केंद्र की भाजपा सरकार पर विभिन्न संवैधानिक एवं संस्थागत व्यवस्थाओं की स्वायत्तता को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी दलों और मतदाताओं के बीच गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. झामुमो के जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि चुनाव आयोग की स्वायत्तता और मुख्य निर्वाचन आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी द्वारा उठाए जा रहे सवालों के समर्थन में आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं. झामुमो अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप जनहित और लोकतांत्रिक मुद्दों पर आंदोलन जारी रखेगा. कार्यक्रम में जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दूबे, जिला उपाध्यक्ष शम्शुल होदा, प्रभात कुमार, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, रंजीत कुमार, दीपक कुमार,  जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव, जिला प्रवक्ता लातेहार सुशील कुमार यादव, महिला मोर्चा ज़िला कोषाध्यक्ष पूजा कुमारी, जिला उपाध्यक्ष शीत मोहन मुंडा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना उराव, केंद्रीय समिति सदस्य ममता देवी एवं जीरा देवी, सुदेश्वर उरांव,चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, सचिव सरफ़राज़ अहमद, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्कीी, बरियातु प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझु हेरहँज प्रखंड अध्यक्ष विजय उराव, सचिव भोला यादव, अशोक यादव, लाल संजीत नाथ शाहदेव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव तथा छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र उरांव, विलासी टोपनो, सौरभ श्रीवास्तव, नसीम अंसारी, शीला देवी, चंचला देवी, श्रीराम सिंह, रिंकु कच्छप, मो एहसान, औरंगज़ेब ख़ान रामलाल रवि, सोनू सिंह, मनु सिंह, बी के गुप्ता, अरशद अंसारी, इनायत करीम।सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!