latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधलातेहार

डायन बिसाही के आरोप में की गयी थी तेतर उरांव की हत्‍या, पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया

लातेहार। जिले के गारू थाना क्षेत्र के लाई ग्राम में बीते 20 अप्रैल की रात्रि तेतरा उरांव की हत्‍या डायन बिसाही करने के आरोप में की गयी थी. पुलिस ने कुछ ही घंटों में इस हत्‍याकांड का उदभेदन कर दिया है. इस हत्‍या में शामिल दो सगे भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  पुलिस को  21 अप्रैल को खबर मिली कि गारू थाना क्षेत्र के लाई ग्राम में तेतरा उरांव (62) पिता स्‍व बिगन उरांव की हत्‍या कर दी गयी है. इस संबंध में गारू थाना में कांड संख्‍या 07/2026 दिनांक 21.04.2026 बीएनएस की धारा 103 (1)/3 (5) के तहत दर्ज कर हत्‍या में शामिल आरोपियों के खिलाफ छापामारी शुरू की गयी. छापामारी के क्रम में नामजद आरोपी संतोष उरांव (34) व प्रेम उरांव (45) दोनो पिता स्‍व रामदेव उरांव, ग्राम लाई, पोस्‍ट सरयु (गारू) को हिरासत में ले कर सख्‍ती से पूछताछ शुरू की.  पुअनि सह गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पूछताछ के क्रम में दोनो आरोपियों ने अपना अपराध स्‍वीकार कर लिया. दोनो ने  बताया कि तेतरा उरांव के द्वारा डायन बिसाही करने के कारण उनके घर के दो सदस्‍यों की मृत्‍यु हो गयी थी. इसके अलावा तेतरा उरांव से उनका जमीन का भी विवाद था. दोनो काफी दिनों से उसे जाने से माने की फिराक में थे. इसी क्रम में उन्‍होने पिछले 20 अप्रैल की रात्रि तेतरा भुईयां को काफी शराब पिलाया और जब वह काफी नशे की हालत में हो गया तो योजना के मुताबिक उन दोनो भाईयों ने एक नाइलॉन की रस्‍सी से तेतरा उरांव की गला दबा कर उसकी हत्‍या कर दी. इसके बाद उन्‍होने शव को घसीट कर थोड़ी दूर सड़क पर रख कर भाग गये. पुलिस ने घटना स्‍थल से हत्‍या में प्रयुक्‍त नाइलॉन्‍ की रस्‍सी व संतोष उरांव का घटना स्‍थल के पास छूटा हुआ चप्‍पल बरामद किया है. छापामारी में पुअनि सह गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, राजीव रंजन व राजकुमार पांडेय, सअनि लल्‍लू राम व गारू थाना के सशस्‍त्र बल के जवान शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button