RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़

आदिवासी मुद्दों पर राहुल गांधी का जोर, जिलाध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने उठाया जमीन का मुद्दा

महुआडांड़(लातेहार)। दिल्ली के इंदिरा भवन में अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ,कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान लातेहार जिला आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर को मंच में साझा करने और अपनी बात रखने का अवसर मिला.  इस दौरान उन्होंने अपने जिले सहित झारखंड में आदिवासियों से जुड़ी जमीन संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया.  अजीत पाल कुजूर ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समुदाय लगातार भूमि अधिकार से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहा है.  उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में बीजेपी द्वारा जाति और धर्म के आधार पर समाज में विभाजन पैदा किया जा रहा है, जिससे आदिवासी समाज भी प्रभावित हो रहा है. उन्होंने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से मंच पर रखा और समाधान की मांग की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आदिवासियों के जमीन अधिकार के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा, “आदिवासियों की जमीन उनकी पहचान और अस्तित्व से जुड़ी है, इसे किसी भी कीमत पर लुटने नहीं दिया जाएगा. संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे.इस मौके पर जमीन अधिकार, सामाजिक एकता और आदिवासी हितों की सुरक्षा को लेकर व्यापक चर्चा हुई.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!