WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

जैक 10 वीं का रिजल्‍ट: 96.9 प्रतिशत के साथ लातेहार जिला पांचवें स्‍थान पर

लातेहार। झारखंड अधिविध परिषद (जैक) ने वर्ष 2026 में लिए गये मैट्रिक की परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल को जारी कर दिया है. जारी परिणाम में 96.9 प्रतिशत के साथ लातेहार जिला राज्‍य में पांचवें स्‍थान पर है. जबकि गुमला 99.32 प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर है. दुमका 99.02, पाकुर 98.56 और पूर्वी सिंहभूम 98.02 प्रतिशत के क्रमश: दूसरा से चौथा स्‍थान पर रहा है.  इस वर्ष लातेहार जिला से कुल 11638 छात्र व छात्रों ने अपना निबंधन कराया था. इसमें बालक 5339 और बालिका 6299 शामिल थे. परीक्षा में कुल 11577 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया. इनमें से 2311 छात्र व 2930 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्‍त की है. जबकि 2650 छात्र व 2939 छात्राओं ने द्वितीय और 188 छात्र व 201 छात्राओं ने तृतीय श्रेणी से उर्तीण हुई हैं. 156 छात्र व 201 छात्रायें उतीर्ण नहीं हो पायी और 61 अनुपस्थित रहे. 97.04 छात्र व 96.79 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है. पिछल वर्ष भी लातेहार का प्रतिशत 96.26 प्रतिशत रहा था.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!