Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

जिला टॉपर रूपाली राज आईएएस तो सेकेंड टॉपर रौशनी बनना चाहती है सीए  

लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर विद्यालय, परिवार एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है.  विद्यालय की छात्रा रुपाली राज ने जिला टॉपर बनकर शानदार सफलता प्राप्त की है. वहीं इसी विद्यालय की रौशनी ने जिले में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया है. रुपाली का सपना भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना है. रुपाली के पिता राकेश कुमार सरकारी सेवा में कार्यरत हैं तथा माता ममता देवी गृहिणी हैं.  रुपाली ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं विद्यालय के शिक्षकों के समर्पित प्रयासों को दिया.
सेकेंड टॉपर रौशनी गुप्‍ता का मुंह मीठा कराते प्रधानाचार्य श्री मुखर्जी
सेकेंड टॉपर रौशनी गुप्ता का लक्ष्य भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट  बनना है. इनके पिता दुर्गा प्रसाद व्यवसायी हैं तथा माता ममता गुप्ता गृहिणी हैं.  रौशनी गुप्ता ने भी अपनी सफलता के लिए माता-पिता के सहयोग एवं विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन को श्रेय दिया. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि यह परिणाम वास्तव में विद्यालय के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण विषय है क्योंकि एक साल का मेहनत विद्यार्थी एवं आचार्य का यहीं दिखता है. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि परीक्षा परिणाम की विशेषता में स्कूल की क्वालिफाइड शिक्षकों की टीम को सारा श्रेय जाता है‌. परीक्षा परिणाम की विशेषता पर बधाई देने वालों में पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ज्योति चौधरी, उपाध्यक्ष प्रीति भारती, सचिव राजीव रंजन पांडेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडे ,सह सचिव सुधांशु कुमार दुबे एवं अन्य सदस्यों में दिनेश महलका, डॉ एस के सिंह ,जितेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार यादव, मनीष कुमार सिंह, मनीष कुमार, सुभाष कुमार सिंह, रविंद्र कुमार अग्रवाल व रवि कुमार आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.
Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!