Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

एसपी ने किया चंदवा थाना का औचक निरीक्षण

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने गुरूवार को जिले के चन्दवा थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों, मालखाना और बैरक का जायजा लिया. पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए कई आवश्‍यक दिशा निर्देश दिया. अपराध नियंत्रण के लिए उन्‍होने लगातार छापामारी अभियान चलाने और असमाजिक तत्‍वों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करने निर्देश दिया. कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध व उग्रवाद नियंत्रण के लिए सामुहिक रूप से कार्य करने की आवश्‍यकता है. उन्‍होने एक कार्ययोजना बना कर काम करने की बात कही. इस दौरान उन्‍होने थाना में आये ग्रामीणों से बात की और उनकी समस्‍यायें सुनी. उन्‍होने  आम जनता की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने का भी निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!