लातेहार
लातेहार की बेटी बनी झारखंड की सेकेंड टॉपर


लातेहार। सहायक आचार्य नवनीत कुमार (मटलौंग, मनिका) और रूबी गुप्ता की पुत्री वैष्णवी श्री ने जैक 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में 99.20 प्रतिशत अंक ला कर झारखंड में सेकेंड टॉपर होने का गौरव हासिल किया है. वैष्णवी को 500 में से 496 अंक हासिल हुए हैं. बता दें कि वैष्णवी इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग की छात्रा है. उसके पिता नवनीत कुमार मटलौंग प्राथमिक विद्यालय में सहायक आचार्य के रूप में पदस्थापित हैं. वैष्णवी की इस सफलता पर उसके परिजन काफी खुश हैं. लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर इसकी शुभकामनायें दी. लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर शुभकामनायें दी. मनिका प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निकेत कुमार समेंत अन्य लोगों ने नवनीत कुमार व उनकी पुत्री को अपनी शुभकामनायें दी है.