लातेहार। जिला मुख्यालय के धर्मपुर पथ पर अवस्थित सरस्वती विद्या मंदिर में वाटिका खंड में नियमित कार्यक्रम के तहत सुवर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि नियमित रूप से सुवर्ण प्राशन कराने से बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है तथा बच्चे संभावित बीमारियों से दूर रहते हैं. उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं स्वास्थ्य संरक्षण के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है. श्री मुखर्जी ने कहा कि नए सत्र में कक्षाएं शुरू हो चुकी है. इस अवसर पर वाटिका खंड प्रमुख गीता कुमारी, शिल्पा कुमारी, नीलम अम्बषटा, रुबी कुमारी सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं.