WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

सांसद प्रतिनिधि ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, सड़क कालीकरण कार्य पूरा कराने की मांग की

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के केंद्रीय विद्यालय से ग्राम सेमरी तक सड़क का कालीकरण का कार्य कराया जा रहा है. लेकिन पिछले डेढ़ साल में भी इसे पूरा नहीं किया जा सका है.  निर्माणाधीन इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग मांग अब जोर पकड़ रही है. सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शुक्रवार को मोंगर ग्राम के ग्रामीण सह सांसद प्रतिन‍िधि पिंटू रजक ने उपायुक्‍त को एक ज्ञापन सौंप कर इस सड़क का कालीकरण पूरा कराने की मांग की है; उन्‍होने उपायुक्‍त को बताया कि अधूरी सड़क निर्माण दुर्घटनाओं को आमंत्रित करती है. आये दिन इस सड़क पर दुर्घटनायें होती है. सड़क पर निकल आये  नुकीलेे पत्थर और धूल के कारण इस सड़क पर यातायात करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्‍होने बताया कि यह सड़क हरखा, मोंगर, सेमरी, तुरीडीह, निंदिर, रहिया, डेमु, घुटवा, इचाक, लबरपुर, रिचुघुटा, रेहलदाग, बतात, पेशरार और हेटवाटोली सहित कई गांवों को जिला मुख्‍यालय से जोड़ता है. रजक का कहना है कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला. अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. 

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!