WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

पंचायतों को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए राजस्‍व स्‍त्रोतों को बढ़ाना आवश्‍यक: उपायुक्‍त 

लातेहार। राष्ट्रीय पंचायत दिवस- 2026 के अवसर पर डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पंचायतों के सशक्तिकरण एवं राजस्‍व स्‍त्रोतों को बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.  उन्होंने कहा कि पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं के राजस्व स्रोतों को बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है. उपायुक्‍त ने स्‍थानीय संसाधनों का समुचित उपयोग कर संग्रहण में सुधार एवं नवाचार आधारित पहल को अपनाने पर बल दिया. वहीं उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने कहा कि पंचायतों की वित्तीय मजबूती के लिए अपने संसाधनों का बेहतर प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने स्थानीय स्तर पर राजस्व सृजन के नए स्रोतों की पहचान करें एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील जन प्रतिनिधियों से की. कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर वित्तीय सुदृढ़ता, संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन एवं विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, विनोद उरांव, कन्‍हाई सिह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  अल्का हेंब्रम, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू,संबंधित पदाधिकारी समेंत कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!