Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

कांग्रेस के नीति व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जवाबदेही: रामचंद्र सिंह

बालूमाथ (लातेहार)। शनिवार को कांग्रेस प्रखंड कमेटी,हेरहंज के तत्वावधान में बीएलए बूथ लेवल एजेंट का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें हेरहंज, बालूमाथ एवं बरियातू प्रखंडों के बूथ लेबल एजेंटों ने भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह उपस्थित थेे. विधायक  सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को बूथ स्तर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर पंचायत और हर बूथ तक पहुंचकर आम लोगों से संवाद स्थापित करें तथा उन्हें पार्टी की विचारधारा और राज्य में चल रही महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं. इसके अलावा जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष मोतिउर्रहमान, सेवादल जिलाध्यक्ष बिंदेश्वर यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. प्रशिक्षण के दौरान बीएलए कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई. जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन में बीएलए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. चुनावों में जीत-हार काफी हद तक उनके कार्य और सक्रियता पर निर्भर करती है, इसलिए संगठन को मजबूत बनाने के लिए बीएलए को सशक्त और प्रशिक्षित करना बेहद जरूरी है.प्रशिक्षकों ने बताया कि एसआईआर में बीएलए को कैसे सतर्क रहना है वह बताया गया. साथ साथ उन्हें छूटे हुए वोटर को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेजों के माध्यम से पुनः जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया. प्रशिक्षण सत्र का संचालन प्रशिक्षक रविंद्र राम और विश्वनाथ पासवान ने किया. जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान ने की.  कार्यक्रम का संचालन बरियातू प्रखंड अध्यक्ष रिगन कुमार एवं बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष मो आमिर हयात ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!