lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

नगर पंचायत अध्‍यक्ष व उपाध्‍यक्ष ने उपायुक्‍त से मुलाकात की

लातेहार। नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह व उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन ने शुक्रवार को जिले के नव पदस्‍थापित उपायुक्त संदीप कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होने उपायुक्‍त को बुके भेंट कर स्‍वागत किया. मौके पर अध्‍यक्ष व उपाध्‍क्ष्‍ज्ञ ने शहर के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की. अध्‍यक्ष श्री सिंह ने कहा क‍ि नगर पंचायत नगर वासियों को मूलभूत सुविधायें उपलब्‍ध कराने के लिए हर संभव प्रयासरत है. उन्‍होने  नगर पंचायत के समग्र विकास, स्वच्छता, मजबूत आधारभूत संरचना तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया. अध्‍यक्ष व उपाध्‍यक्ष ने शहर में बढ़ते सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु एनएचएआई के द्वारा प्रस्‍तावित बाइपास सड़क पर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का भी आग्रह किया. मौके पर  जिला सांसद प्रतिनिधि (सहकारिता एवं मत्स्य विभाग) पंकज यादव भी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!