बालूमाथ (लातेहार)। उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरिक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ओपीडी पंजी, इमरजेंसी पंजी, उपस्थित पंजी समेत कई रजिस्टरों की जांच की. कई मरीजों से होने वाले परेशानी से संबंधित जानकारी लिया. उन्होंने कहा कि बालूमाथ अस्पताल में जो संसाधन है, उसका उपयोग यहां के ग्रामीण जनता करें. ट्रामा सेंटर की स्थिति सुधारने का निर्देश दिया. मौके पर मौजूद लोगो ने उपायुक्त से कहा कि अस्पताल भवन पांच वर्षों में मात्र पिलर खड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि इसपर आगे पहल करूंगा. उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार को अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसका निर्देश दिया. इसके बाद उपायुक्त श्री कुमार प्रखंड संचल कार्यालय पहुंचे. जहां प्रखंड कार्यालय के बाहर लगे गंदगी को देखकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उराँव एवम सीओ बालेश्वर राम को को इस पर ध्यान देने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड कार्यालय के आसपास साफ सफाई रखें. उसके बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय घूम घूम कर निरीक्षण किया एवम कर्मचारियों की जानकारी ली. इसी बीच प्रखंड कार्यालय का सभागार में बीएलओ के प्रशिक्षण में पहुंचे. वह लोगों से कहा कि भारत की गणना 2027 के तहत मकान का सूचीकरण एवं मकान की गणना करने में कोई कोताही नहीं बरती जाए. उपायुक्त संदीप कुमार ने प्रखंड कार्यालय परिसर में अनावश्यक भीड़ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी कीमत में यह परिषर या अगल-बगल में बिचौलिया नजर नहीं आना चाहिए. उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि किसी भी प्रकार का कोई समस्या हो तो आप आवेदन के माध्यम से हमें दे. जिसका समाधान किया जाएगा. इस मौके पर लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी अजय रजक, बीडीओ सोमा उराँव, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, राजस्व कर्मचारी अनिल हीरो, अंचल निरीक्षक वासुदेव मेहता, अंचल कर्मी जगरनाथ गुप्ता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सनी राज गुप्ता, एजीएम रघु कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.