Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

 1 से 15 मई तक नि:शुल्‍क मिलेगा वाटर कनेक्‍शन: नंप अध्‍यक्ष

लातेहार। नगर वासियों को भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह की अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी एक से 15 मई तक नगर पंचायत क्षेत्र में पानी का नया कनेक्शन निःशुल्क प्रदान किया जाएगा. इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों तक पेयजल सुविधा पहुंचाना है, जिनके घरों में अब तक जल कनेक्शन नहीं हो पाया है. बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है. कई मोहल्लों में लोग दूर-दूर से पानी लाने को विवश हैं. ऐसे में नगर पंचायत का यह कदम आम जनता के लिए बड़ी राहत साबित होगा.

अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि नगर पंचायत की प्राथमिकता है कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए, विशेषकर गर्मी के इस कठिन समय में. उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि जिन घरों में अब तक पानी का कनेक्शन नहीं है, वे एक मई से 15 मई के बीच नगर पंचायत कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करें. इस अवधि में किसी भी प्रकार का कनेक्शन शुल्क नहीं लिया जाएगा. उन्‍होने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि आवेदन प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई कर कनेक्शन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी न हो. वार्ड पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में लोगों को इस योजना की जानकारी देने का दायित्व सौंपा गया है. मौके पर नगर उपाध्यक्ष संतोष रंजन, वार्ड कमिश्नर इंद्रदेव उरांव, संयुक्‍ता कुंवर, मनोज गुप्ता, मनोज कुमार दास, जयराम कपूर, सब्‍बू परवीन, मुंद्रिका मांझी, विमला देवी, मुश्‍तरी बीबी, अलमा पन्‍ना व आश देवी समेत नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा, वरीय लिपिक संतोष कुमार सिंह व सहायक अभियंता संदीप कुमार आदि मौजूद थे. नगर पंचायत अध्यक्ष के इस निर्णय की स्थानीय लोगों ने सराहना की है.  नागरिकों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में यह पहल अत्यंत सराहनीय है और इससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को विशेष राहत मिलेगी. नगर पंचायत द्वारा लिया गया यह जनहितकारी निर्णय सामाजिक संवेदनशीलता का परिचायक माना जा रहा है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!