Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

पत्रकारों ने हजारीबाग में पत्रकार पर हमले के विरोध में काला बिल्ला कर कार्य किया

लातेहार।  लातेहार के पत्रकारों ने हजारीबाग में पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया. प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त, लातेहार जिला के माध्यम से सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि विगत दिनों हजारीबाग के पत्रकार शिवम सोनी के साथ झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की उपस्थिति में मारपीट की घटना हुई, जिससे राज्यभर के पत्रकारों में गहरा आक्रोश और दुख है.  प्रेस क्लब ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं पत्रकारों की स्वतंत्र और निष्पक्ष कार्यशैली को प्रभावित करती हैं. प्रेस क्लब के सदस्यों ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनका दायित्व है कि वे जनता तक सच्चाई पहुंचाएं. यदि पत्रकार ही असुरक्षित महसूस करेंगे तो लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. इसलिए इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए तथा पीड़ित पत्रकार को न्याय मिलना चाहिए. विरोध दर्ज कराने के लिए लातेहार के सभी पत्रकारों ने अपने-अपने कार्यस्थल पर काला बिल्ला लगाकर काम किया. मौके पर वरीय पत्रकार बद्री प्रसाद, आशीष टैगोर, प्रेस क्लब के अध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव राजीव मिश्रा, पंकज प्रसाद, रामकुमार मिस्त्री, विवेक सिन्हा, मनीष सिन्हा, रूपेश कुमार, आशीष बैध, विभूति नाथ सिंह, निहित कुमार व संतोष कुमार समेत कई पत्रकार उपस्थित रहे.

 

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!