लातेहार। जिले में जनगणना 2027 के तहत शुरू किया गया स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान रफ्तार पकड़ रहा है. अभियान के दूसरे दिन भी प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्व-गणना कर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है. इस दौरान लातेहार विधानसभा के विधायक प्रकाश राम द्वारा भी स्व-गणना का कार्य पूरा किया. उन्होने आम लोगो से भी अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है. उन्होने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें हम सबों को सक्रिय भूमिका निभानी है.
जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के निमित भारत सरकार के नयी यह स्व-गणना झारखण्ड राज्य के लिए 15 मई तक सक्रिय रहेगा. इसमें आम जनता अपने हाथों से स्मार्ट फोन व लैपटॉप के माध्यम से अधिकारिक पोर्टल -se.census.gov.in पर अपने परिवार व मकान की जानकारी देकर स्व-गणना कार्य पूर्ण कर सकते है. 16 मई से 14 जून तक तक क्षेत्र कार्य के दौरान घर पर आये प्रगणक को स्व-गणना की 11 अंकों की आईडी बतलाकर सत्यापित करा सकते है. स्व-गणना से समय की बचत एवं सटिक जानकारी मिल सकेगी.