WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
चंदवाझारखंड

पंचायत समिति सदस्य का प्रयास रंग लाया, पुल निर्माण कार्य शुरू

लातेहार। जिला प्रशासन के द्वारा चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत के ग्राम परहैया टोला (चटुआग) और पहना पानी गांव के बीच पुल के निर्माण कार्य का काम शुरू कर दिया गया है. कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने रविवार को पुल निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से यहां पहली बार पुल का निर्माण हो रह है. पुल और रास्ता नहीं होने के कारण आवागमन के लिए काफी परेशानी होती थी, आलम यह था कि पहना पानी गांव में एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती थी, बीमार व्यक्ति को खटिया डोली के सहारे आधे किलोमीटर तय करना पड़ रहा था. किसी की मौत होने पर उसके शव को कंधे में उठाकर घर ले जाया जाता था. पिछले 06 अक्टूबर 2025 को पहना पानी निवासी रौशन मुंडा की मौत एक सड़क हादसे में हो गई थी. पुल सड़क अभाव में परिजन और ग्रामीण इसके शव को कंधे में उठाकर घर तक ले गए थे, शव को कंधे पर उठाकर घर ले जाने के मामले को पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने प्रमुखता से उठाते हुए जिला प्रशासन से पुल एवं रास्ता निर्माण की मांग की थी. इसके तत्काल जिला प्रशासन ने संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्थल निरीक्षण के लिए भेजा और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. निर्देश मिलते ही संबंधित विभाग पदाधिकारियों ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. पहना पानी और परहैया टोला के लिए यह मुख्य रास्ता है, पुल नहीं होने के कारण इस रास्ते से गुजरने वाले ग्रामीणों को दशकों से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अंतिम पायदान पर खड़े आदिम जनजाति और एसटी परिवारों को आवागमन के लिए और इमरजेंसी में गांव तक एम्बुलेंस की आवाजाही की सुविधा मिलेगी. पुल निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है. गांव के सनिका मुंडा, बुधराम बारला, एतवा मुंडा, पिंटु गंझु, सनिचरवा परहैया, नुनवा परहैया, जगवा परहैया, फुलदेव परहैया, रंगवा परहैया, सरहूला परहैया, बोने मुंडा ने बताया कि पहना पानी में 15 घर अनुसूचित जनजाति और 10 घर आदिम जनजाति के परिवार निवास करते हैं, पुल बन जाने से लोगों को आवागमन के लिए काफी राहत मिलेगी. पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने जिला प्रशासन को साधुवाद देते आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दशकों से चली आ रही पुल सड़क समस्या का अब समाधान होने जा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि पुल बनने से आवागमन ठीक होने के साथ साथ विकास को भी गति मिलेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!