


अस्पताल ले जाते समय उनकी पत्नी की मौत हो गयी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन मे आयी. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अनुसंधान प्रारंभ किया. पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी को महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद रविवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 