लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मंडल एवं लिम्का गिनीज़ बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड पर्वता रोही जितेंद्र प्रताप “लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर बाई ऑन फुट जर्नी” टीम के द्वारा सर्किट हाउस के पास दुपहिया वाहन चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. जागरूकता अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़ी हेलमेट का विशेष ध्यान दिया गया साथ ही वाहनों के अन्य दस्तावेज तथा ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और अन्य कागजातों के बारे में विस्तार से बताया गया. मौके पर उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी और टीम ने बिना हेलमेट के चल रहे मोटरसाइकिल चालकों से अपील किया गया कि बिना हेलमेट के वाहन न चलाये और हेलमेट की महत्त्व को बहुत विस्तार पूर्वक बताया. अंत में ज़िला परिवहन पदाधिकारी, लातेहार श्री उमेश मंडल और जितेंद्र प्रताप “लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर बाई ऑन फुट जर्नी” के टीम के द्वारा सभी दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई.