झारखंड
झामुमो ने एलपीजी गैस के मूल्य वृद्धि के खिलाफ दिया धरना


बीते दिनों में पश्चिम बंगाल का चुनाव परिणाम आते ही केंद्र सरकार गैस के मूल्यों का वृद्धि कर दिए. महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना उरांव ने कहा कि केन्द्र सरकार होश में आए, हम सभी झारखंड वाशी कंद मूल खाकर जीवन यापन कर सकते हैं लेकिन केन्द्र सरकार के आगे झुकेंगे नहीं. चाहे वे गैस के मूल्यों में वृद्धि करे या अन्य खाद्य पदार्थों में, अगर केंद्र साकार वृद्धि दर वापस नहीं ले तो हम सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे. मौके पर जिला उपाध्यक्ष शमशुल होदा, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना उरांव, सितमोहन मुंडा, जीरा देवी, विलासी टोपनो,सुदामा प्रसाद, राजेंद्र लोहारा, ममता सिंह,सौरव श्रीवास्तव, कामेश्वर भोक्ता, गीता देवी, आरती देवी, राजेंद्र भोक्ता, प्रदीप गंझू,, मनोज चौधरी, आर्सेन तिर्की, तौकीर खान, संजय उरांव, रिंकू कच्छप, अरशद खान, शशि भूषण तिवारी,अहसान अंसारी, अहद खान, राजेश सिंह, इमरान खान, अबुल अंसारी, नवसाद अंसारी के साथ झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. धरना के बाद राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त, लातेहार को सौंपा गया.