latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधलातेहार

छात्रों से भरी पिकअप वैन पलटी, आधा दर्जन छात्र घायल

दो एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर 

लातेहार।  जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक बच्‍चे घायल हो गये. सभी घायलों का बरवाडीह सामुदायिक अस्‍पताल में इलाज किया गया. दो बच्‍चे को बेहतर इलाज के मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर अंचल अधिकारी लोकेश सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्‍यक्ष नसीम अंसारी व जिला परिषद सदस्‍य संतोषी शेखर मौके पर पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना. घटना के बाद बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार सदल बल घटना स्‍थल पहुंचे. उन्‍होने वाहन को जब्‍त कर लिया. हालांकि वाहन चालक भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार संत क्लारेट स्‍कूल, लेदगाई में छूट्टी होने के बाद  एक पीकअप वाहन स्‍कूल के बच्‍चों को ले कर जा रही थी. इसी दौरान एक वाहन से ओवरटेक करने के दौरान पीकअप अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे पलट गयी. इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए. घायल बच्चों को आनन फानन में बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मिशन हॉस्पिटल और गांधी जी मेडिकल्स में भर्ती कराया गया. यहां उनका इलाज किया जा रहा है. हालांकि इस दुर्घटना में रेलवे कॉलोनी निवासी बद्री प्रसाद के नौ वर्षीय पुत्र कृति रंजन और आदर्शनगर निवासी पप्पू कुमार की 14 वर्षीय पुत्री शिवंशी वर्मा का हाथ टूट गया है. उन्‍हें एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर किया गया है अन्‍य घायलों में  प्रियांशु गुड़िया (9), तेजस्वी चंद्रा व नव्या सिंह (6), कोमल रंजना (15) और पीयूष राज (15) शामिल हैं. चिकित्‍स्‍कों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button