latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडधर्म

चार उपयाजकों का पावन पुरोहिताभिषेक संपन्न

“जो मुझे बल प्रदान करते हैं, उनकी सहायता से मैं सब कुछ कर सकता हूं” : बिशप थियोडोर मस्कारेन्हास

महुआडांड़ (लातेहार)।  11 मई को पवित्र परिवार पल्ली गोठगांव चर्च प्रांगण में दिव्य एवं भावपूर्ण वातावरण के बीच चार उपयाजकों का पुरोहिताभिषेक समारोह संपन्न हुआ। यह पावन अनुष्ठान बिशप थियोडोर मस्कारेन्हास की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 50 पुरोहित, हजारों धर्मविश्वासी एवं नव अभिषिक्त फादरों के परिवारजन उपस्थित रहे। प्रभु भोज समारोह सुबह 7 बजे पारंपरिक आदिवासी संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आरंभ हुआ। पूरे पल्ली क्षेत्र में सुबह से ही उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। उपयाजकों को उनके माता-पिता, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए मिस्सा समारोह के लिए पवित्र वेदी तक पहुंचाया, जहां उन्हें बिशप थियोडोर मस्कारेन्हास के हाथों पवित्र कलीसिया की सेवा हेतु समर्पित किया गया।अपने प्रेरणादायी प्रवचन में बिशप थियोडोर मस्कारेन्हास ने पुरोहिताई के गहरे अर्थ पर प्रकाश डालते हुए सेवा, नम्रता तथा ईश्वर एवं मानवता के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “जो मुझे बल प्रदान करते हैं, उनकी सहायता से मैं सब कुछ कर सकता हूं।” उन्होंने नव अभिषिक्त फादर अजित कुजूर (ग्राम चटकपुर), फादर बीरबल कुजूर (ग्राम चटकपुर), फादर संजीवन खाखा (ग्राम हामी) एवं फादर समीर तिग्गा (ग्राम जरागी कुटलू, गुमला) से आग्रह किया कि वे यीशु मसीह के समान सच्चे चरवाहे बनकर विशेष रूप से गरीबों एवं वंचितों की सेवा करें। पुरोहिताभिषेक की प्रक्रिया के दौरान हाथों के रखे जाने एवं विशेष अभिषेक प्रार्थना के पश्चात नव पुरोहितों को पुरोहितीय वेशभूषा — स्टोल एवं चासुबुल — पहनाई गई, जो उनके नए उत्तरदायित्व एवं समर्पण का प्रतीक है। इसके बाद नव अभिषिक्त फादरों ने अपने प्रथम मिस्सा बलिदान में भाग लिया तथा अपने माता-पिता, बिशप और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रथम आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह के सफल आयोजन में गोठगांव पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर अशोक नागेशिया, कैथोलिक सभा, महिला संघ, यूथ संघ एवं समस्त पल्लीवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का मंच संचालन सोसायटी ऑफ इंडियन मिशनरी के फादर दिगेश्वर भोगता ने किया। वहीं कोयल दल का नेतृत्व फादर एवं मदर टेरेसा होलीक्रॉस की धर्मबहनों ने किया।पवित्र मिस्सा के उपरांत नव पुरोहितों एवं बिशप के सम्मान में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित हुए तथा सभी नव पुरोहितों को नए जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रचार अमृत मिंज, कैथोलिक सभा अध्यक्ष प्रभुदास मिंज, महिला संघ की सुमन, पल्ली सिस्टर मुक्ता मिंज, मरतियु कुजूर, अजित पाल कुजूर सहित अनेक धर्मविश्वासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button