लातेहार। सीबीएसई की 12 वीं का रिजल्ट आ गया है. जारी रिजल्ट में जिला मुख्यमंत्री उत्कृृृष्ट विद्यालय, लातेहार के कला संकाय मे शत प्रतिशत परिणाम आया है. विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती ने बताया कि इस वर्ष कला संकाय में शत प्रतिशत परिणाम रहा है. जबकि विज्ञान में 64 और वाणिज्य में 87.5 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है. कला संकाय में रौशन कमार ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है. जबकि विज्ञान में श्रेया सिन्हा ने 77 और वाणिज्य में गौरव कुमार ने सर्वाधिक 67 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉपर बने हैं. उन्होने सफल छात्रों को बधाई व शुभकामनायें दी. जबकि असफल व कम अंक लाने वाले छात्र व छात्राओं की हौसला अफजाई की. कहा कि असफला को सफलता में बदलना ही जीवन का मूलमंत्र होना चाहिए. असफलता से कभी हार नहीं मानना चाहिए. अंक किसी के भविष्य का पैमाना नहीं हो सकता है.