लातेहार। अयोध्या के श्री राम जन्म भूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर शहर के जुबली चौक स्थित श्री संकट मोचन भवानी मंदिर परिसर में लातेहार जिले के श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले लोगों को सम्मानित किया गया.
Advertisement
Rpd
मंदिर समिति ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम समेत कई लोगों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका ने कहा कि इस आंदोलन में लातेहार के कई लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया था. Advertisement
मंदिर समिति इन्हे सम्मानित कर गौरव महसूस कर रहा है. मौके पर गोपाल उपाध्याय, राजधानी प्रसाद यादव, सुशील कुमार अग्रवाल, सुबोध सिंह,संतोष अग्रवाल, सुनील कुमार शौंडिक, प्रभात कुमार, अनिल प्रसाद, सुरेश प्रसाद, आशीष कुमार, प्रदीप प्रसाद, निर्दोष प्रसाद, राज नारायण प्रसाद, संजय कुमार और मिनी प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे.