file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

विवेकानंद जयंती सह रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का वार्षिक उत्सव मनाया गया

Annual celebration of Vivekananda Jayanti cum Ramlala Pran Pratistha ceremony was celebrated.

लातेहार। शहर के धर्मपुर रोड के सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में स्वामी विवेकानंद की जयंती व रामलला प्राणप्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व छात्र मुख्य अतिथि व पलामू विभाग के विभाग निरीक्षक नीरज कुमार लाल, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय, जिला संघचालक अनिल ठाकुर , स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और भगवान राम व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया.

Advertisement

श्री  लाल ने कहा कि हिंदी तिथि के अनुसार रामलला प्राण प्रतिष्ठा का वर्षगांठ भी आज है और  स्वामी विवेकानंद की जयंती भी है. इन्होंने विद्या भारती के पूर्व छात्र पोर्टल पर चर्चा की.  पूर्व छात्र सम्मेलन के आयोजन का औचित्य क्या है इसे विस्तार से समझाया. जिला संघचालक श्री ठाकुर ने बताया कि सन 1984 को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया गया और उसके बाद से हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर युवा दिवस मनाते हैं.

Advertisement

कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने अपना-अपना परिचय दिया और कहां है और क्या कर रहे हैं इसकी जानकारी दी. पूर्व छात्रों में श्रीकर (2006) सत्येंद्र कुमार (2002), वैभव कुमार (1995), प्रियांशु पांडे, शुभ स्वरूप, नेहा कुमारी, अंजली कुमारी, श्वेता कुमारी, प्रिया भारती समेत अन्य कई पूर्ववर्ती छात्र और छात्राओं ने भाग लिया. अपने अनुभवों को साझा किया. पूर्व छात्र रहे सत्येंद्र कुमार सोनी वर्तमान में ग्रामीण बैंक गुमला में कार्यरत है.

Advertisement

प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि हमें अपने आप में आत्मविश्वास जगा कर एक अच्छा इंसान बनना चाहिए ताकि अपने जीवन के लक्ष्य को हम प्राप्त कर सकें.  प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी  ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ की चर्चा किए एवं राम मंदिर के इतिहास को बताया.

Advertisement

Rpd
Rpd

अतिथि परिचय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य ओंकारनाथ सहाय व मंच संचालन  रेनू गुप्ता के द्वारा किया गया. इस मौके पर सुरेश ठाकुर,  शशिकांत पांडेय,आलोक कुमार पांडेय, धर्म प्रकाश प्रसाद, गोपाल प्रसाद, कपिल देव प्रमाणिक, राकेश कुमार सिन्हा, रविकांत पाठक,  दीपक शर्मा, सलमान होजाई, ममता त्रिपाठी, रेनू गुप्ता, रजनी नाग, उपासना कुमारी, रूबी सिंह, खुशबू कुमारी, श्वेता श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!