RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

अधिवक्‍ता संघ के सचिव ने उपायुक्‍त से मुलाकात की

लातेहार। जिला अधिवक्‍ता संघ, लातेहार के सचिव संजय कुमार ने सोमवार को उपायुक्‍त संदीप कुमार से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होने कचहरी परिसर में बनने वाले अधिवक्‍ता संघ भवन को ले कर विचार विमर्श किया. उन्‍होने कहा कि अधिवक्‍ता संघ भवन की मांग वर्षों से की जा रही थी. संघ भवन बन जाने से व्‍यवहार न्‍यायालय में कार्यरत न‍ सिर्फ अधिवक्‍ता वरन यहां आने वाले मुवक्किलों को भी काफी सहुलियत होगी. इसके अलावा श्री कुमार ने अधिवक्‍ताओं के हितों को ले कर भी उपायुक्‍त से विचार विमर्श किया. बाद में शुभम संवाद से बातचीत करते हुए सचिव श्री कुमार ने कहा कि उपायुक्‍त ने अधिवक्‍ताओ के हितों के लिए हर संभव मदद करने की बात कही. श्री कुमार ने कहा कि उपायुक्‍त ने उनकी बातों को बहुत ही गंभीरता सुना और हर समस्‍याओं का निराकरण करने का भरोसा दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!