RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

अवैध खनन और परिवहन पर रखें पैनी नजर: डीसी

कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण एवं राजस्व स्थिति की ली जानकारी

 बहुउद्देशीय भवन एवं स्टेडियम परिसर स्थित सोनियालम केंद्रों का किया निरीक्षण

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के द्वारा आज जिला खनन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण एवं विभिन्न पंजीयों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने लेखा पंजी, उपस्थिति पंजी, आगत-निर्गत पंजी तथा राजस्व से संबंधित अभिलेखों की जांच की उन्होंने राजस्व वसूली की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने एवं लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कार्यालय में अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, समयबद्ध कार्य निष्पादन एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया. उन्होंने अवैध खनन एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखने तथा राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा. इसके पश्चात उपायुक्त के द्वारा बहुउद्देशीय भवन स्थित सीजीएलम केन्द्र (तृतीयक पृथक्करण केंद्र एवं स्टोरेज यूनिट) तथा स्टेडियम परिसर स्थित द्वितीय पृथक्करण केंद्र का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अपशिष्ट पृथक्करण, भंडारण एवं स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा केंद्रों में साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कार्य पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ शहर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं. इसलिए सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से संचालित किए जाएं. मौके पर जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!