WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

पेंशन योजना से शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को जोड़े :उपायुक्त

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों के निपटारे, लाभुकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने तथा सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई. बैठक में उपायुक्त को वर्तमान में संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (एनएफ़बीएस) ,झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को दिए जा रहे हैं लाभ की जानकारी दी गई. इस संबंध में उपायुक्त ने नियमित रूप से लाभुकों को पेंशन के लाभ से आच्छादित करने तथा बचे हुए लाभुकों के आधार सीडिंग का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई,  प्रभारी पदाधिकारी सामाजिक सुरक्षा कोषांग सह उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!