Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

एआईएमआईएम की प्रखंड स्‍तरीय बैठक संपन्‍न, कई निर्णय लिये गये

लातेहार। जिले के हेरहंज पंचायत चिरू (रोहन) में रविवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की प्रखंंड स्तरीय बैठक का आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता डॉ मुफ़्ती मुहसिन आजम अमजदी और संचालन प्रखंंड अध्यक्ष (लातेहार) आरिफ ने किया. बैठक में जिला अध्यक्ष मो शहबाज़ के अलावा विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान मौजूद थे. बैठक में संगठन के विस्‍तार पर चर्चा की गयी. बैठक में तीन वर्षों से लंबित प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान जल्द कराने की मांग की गयी. इसके अलावा अंचल कार्यालयों में गरीबों की जमीन की कथित दलालों द्वारा हो रही खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने की मांग की गई. वरिष्ठ नेता मो आरिफ ने तुबेद कोल माइंस से रैयतों के साथ किए गए वादे पूरे करने की मांग की. जिला संयोजक मो शहबाज़ ने बालूमाथ कोल क्षेत्र में सीसीएल द्वारा हाइवा मार्ग पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से दुर्घटनाएं बढ़ने की बात कही और नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग की. विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान ने भी भूमि संबंधी अनियमितताओं पर रोक लगाने की मांग की. बैठक में दानिश आलम, असलम मिया, मंसूर मिया, मिन्हाज अंसारी, सीटू मिया, मो फैज़ल अंसारी, टीपू सुल्तान, मो तबरेज़ अंसारी, मो ताहिर, समील्लाह अंसारी, मो जमाल, मो मोईन हाफिज अख्तर, हाफिज जुबेर, हाफिज मिनहाज, मौलाना दिलशाद, अंसारी खुर्शीद खान,अंसारी, नन्द यादव,संजय मांझी,कामेशवर यादव, उपेन्दर भूय्या, अहमद अली,नानू भूया, मुन्तज़िर अंसारी, मेराज अंसारी, जावेद अख्तर, फ़ैयाज़ अहमद, मो शहज़ाद, खुर्शीद अनवर, इम्तियाज़ आलम अदि ने संगठन की सदस्‍यता ग्रहण की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!