झारखंड
झामुमो का बूथ लेबल एजेंट चयन को ले कर बैठक आयोजित


लातेहार। झामुमो की बूथ लेबल एजेंट चयन को ले कर झामुमो की एक बैठक शहर से सटे जलता ग्राम मे पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम के परिसर में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम मौजूद थे. बैठक में मुख्य रूप से लातेहार जिले के सभी प्रखंडों के बूथ लेवल एजेंट चयनित कर एक दस सदस्यीय समिति के सूची के साथ जमा किया गया. जिला अध्यक्ष श्री शाहदेव बताया कि बैठक में लातेहार जिला में सभी बूथों पर एक एक बूथ लेवल एजेंट और दस सदस्यीय समिति सदस्य चयन कर सूची जामा सभी प्रखंडों से सूची वैध तरीके से तैयार किया गया है. इससे फॉर्म छह, सात और आठ को पूर्ण करने में बूथ लेवल एजेंट से काफी सहयोग मिलेगी. पूर्व मंत्री श्री राम ने कहा कि बूथ लेवल एजेंट को बनाने का मुख्य उदेश्य एसआईआर के दौरान किसी योग्य मतदाता का नाम सूची से नहीं हटे और किसी अवैध मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं हो, यह देखना है. उन्होने कहा कि बीएलए का एसआईआर में काफी अहम रोल है. बैठक में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव कि अलावा झामुमो जिला, महिला मोर्चा, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.