शिक्षा
बनवारी साहू महाविद्यालय में नामांकन जारी

लातेहार। शहर के बानपुर क्षेत्र में अवस्थित बनवारी साहू महाविद्यालय (बीएस कॉलेज) में सत्र 2026-30 के सेमेस्टर -वन में नामांकन जारी है. इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पीके तिवारी ने दी. उन्होने बताया कि इच्छुक छात्र व छात्रायें ऑफलाइन माध्यम में महाविद्यालय आकर नामांकन करा सकते हैं. श्री तिवारी ने बताया कि नामांकन के लिए इंटर का प्रवेश पत्र, अंक पत्र, सीएलसी, आधार कार्ड, रंगीन फोटो, ब्लड ग्रुप व ई-मेल आईडी जरूरी है. उन्होने बताया कि नामांकन के लिए सीट सीमित है. पहले आने वालों को पहले नामांकन दिया जायेगा. प्रो तिवारी ने बताया कि बनवारी साहू महाविद्यालय नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर द्वारा कला व वाणज्यि संकाय में स्थायी मान्यता प्राप्त और नैक (एनएएसी) से बी ग्रेड प्राप्त है. 



